
भारत में कोविड-19 के 42,015 नए मामले सामने आए हैं। इन मामलों के बाद देश में अब संक्रमण के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,16,337 है। हालांकि मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 3,998 नई मौते हुई हैं। इन नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,18,480 हो गई है। वहीं, 36,977 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,03,90,687 है। देश में सक्रिय मामलों की बात करें तो इसकी कुल संख्या 4,07,170 हो गई है।

इसी के साथ ही देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,25,446 वैक्सीन लगाई गईं है। देश में अब कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 41,54,72,455 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.27 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 97.36 फीसदी हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुतबाकि, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,52,140 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 44,91,93,273 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।