
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41,157 नए मामले सामने आए हैं। इन मामलों के बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,11,06,065 अब है। जबकि इन 24 घंटों में 518 लोगों की मौत हुई है। इन नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,13,609 हो गई है। देश में 42,004 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,02,69,796 है। वहीं, सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,22,660 है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 51,01,567 वैक्सीन लगाई गईं है। जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 40,49,31,715 है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 41.99 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 2.56 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,36,709 सैंपल टेस्ट किए गए है। कल तक कुल 44,39,58,663 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
उधर दिल्ली सरकार ने कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के लिए सरोजिनी नगर की एक्सपोर्ट मार्केट को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया है। इसपर सरोजिनी नगर के अलग-अलग मार्केट एसोसिएशन ने आज बैठक बुलाई है।