
भारत में कोरोना के मामलों में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41,383 नए मामले सामने आए हैं। इन आंकडों के बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,57,720 हो गई है। जबकि 507 की इस संक्रमण से मौत हुई है। इन नई मौतों के बाद देश में कुल मौतों की संख्या 4,18,987 हो गई है। जबकि 38,652 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,04,29,339 है। वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,09,394 है।

इसी के साथ ही भारत में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा अब 41,78,51,151 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 43.79 करोड़ से ज़्यादा (43,79,78,900) डोज़ उपलब्ध कराई गई है। आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इसमें से वेस्टेज सहित कुल खपत 40,59,77,410 डोज़ है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,18,439 सैंपल टेस्ट किए गए है। जिसके बाद इसका कुल आंकडा 45,09,11,712 हो गया है।