Corona Update: देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी अहम जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया है कि दुनिया भर में अब रोजाना 17.62 लाख मामले दर्ज़ किए जा रहे हैं। भारत में आज 2,14,000 सक्रिय मामले हैं। पिछले एक सप्ताह में औसत देखें तो 29,925 मामले प्रतिदिन दर्ज़ किए गए हैं। भारत में आज 2,14,000 सक्रिय मामले हैं। एक सप्ताह पहले ये संख्या 77 हज़ार थी। पिछले 24 घंटों में देश में 58,097 मामले दर्ज़ किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 दिसंबर को देश में केस पॉजिटिविटी 0.79% थी, वह अब 5.03% हो गई है। मामलों में 6 गुणा बढ़ोतरी और पॉजिटिविटी रेट में भी लगभग 6 गुणा बढ़ोतरी दर्ज़ की गई है। पिछले सप्ताह 2 राज्य ऐसे थे जहां सक्रिय मामले 10 हज़ार से अधिक थे अब ऐसे राज्य बढ़कर 6 हो गए हैं। 2 राज्यों में 5-10 हज़ार सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में सप्ताह के आधार पर सक्रिय मामलों में 4 गुणा बढ़ोतरी हुई है। प. बंगाल में भी सक्रिय मामलों में 3.4 गुणा बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में सक्रिय मामलों में 9 गुणा बढ़ोतरी दर्ज़ की गई है।

देश में 18 वर्ष से अधिक आयु की 90.8% जनसंख्या को वैक्सीन की पहली डोज़ और दूसरी डोज़ 65.9% जनसंख्या को लगाई गई है। देश में 15-18 वर्ष के बीच 7.40 करोड़ किशोर हैं, अब तक 1.06 किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी जा चुकी है। देश में अब तक 2135 ओमिक्रॉन मामले दर्ज़ किए गए हैं जिसमें से 828 मामले रिकवर हो चुके हैं।

LIVE TV