Corona India : 41 हजार से अधिक मामले, 541 की हुई मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41,831 नए मामले सामने आए है। वहीं 39,258 लोग ठीक हुए है। इन 24 घंटों में कोरोना से 541 लोगों की मौत हुई है। जबकि, रिकवरी दर 97.36 प्रतिशत है। केन्द्रीय स्वस्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में लोगों को कोरोना टीके की 46 करोड़ 72 लाख 59 हजार 775 डोज दी जा चुकी हैं। कल वैक्सीन की कुल 53 लाख 72 हजार 302 खुराक दी गईं है। जिसमें 38 लाख 22 हजार 241 लोगों ने पहली खुराक ली, जबकि 15 लाख 50 हजार 61 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

UP में फिर कोरोना का कहर? एक दिन ढाई गुना बढ़े केस, कानपुर में 21 नए मरीज -  Corona Uttar Pradesh New Positive Cases Kanpur Death toll TSTE - AajTak

उधर, ओडिशा में 31 जुलाई को कोरोना के 1,437 नए मामले सामने आए। इस दौरान 64 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई और 1,899 लोग डिस्चार्ज हुए। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,858 है। कोरोना वायरस के चलते कई राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन जारी है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में वीकेंड लॉकडाउन सड़कों पर वाहनों और लोगों की संख्या कम दिखाई दी और दुकानें भी बंद दिखीं। वहीं केरल में भी वीकेंड लॉकडाउन का असर देखने को मिला। यहां सिर्फ़ ज़रूरी सेवाओं की छूट दी गई है। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की संख्या कम दिखाई दी और दुकानें भी बंद दिखीं।

LIVE TV