सुप्रिया सुले पर विवादित टिप्पणी मामला, महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलीं Jaya Bachchan

एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के मुलाकात की, जहां उनके साथ शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं सहित महिला नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल था। बताया जा रहा है कि, जया समेत अन्य नेताओं ने महाराष्ट्र सरकार के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार की शिकायत की है। दरअसल, अब्दुल ने महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) और शिवसेना (उद्धव गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कई नेताओं सहित महिला जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और शिंदे सरकार में मंत्री अब्दुल सत्तार की एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की। जया बच्चन ने कहा कि वे राज्यपाल से मिले और जल्द ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को सरकार से बाहर करके देश के सामने मिसाल कायम करनी चाहिए।

जया बच्चन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, “आज हम राज्यपाल से मिले हैं और हम जल्द ही राष्ट्रपति से भी मिलेंगे। महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजनेताओं सहित कोई भी व्यक्ति, जो महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करता है, उसे एक उदाहरण पेश करने के लिए बाहर कर देना चाहिए।” जया बच्चन ने कहा, “चूंकि सत्तार ने खुद कुछ दिन पहले सुझाव दिया था कि विपक्ष भी खोखे (बक्से) का लाभ उठा सकता है, उन्होंने कहा था कि आरोप का कुछ आधार होना चाहिए।” 

मैनपुरी कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाख़िल करने पहुंची सपा उम्मीदवार Dimple Yadav

LIVE TV