मैनपुरी कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाख़िल करने पहुंची सपा उम्मीदवार Dimple Yadav

मुलायम सिंह यादव के निधन खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। इस सीट पर मुलायम सिंह यादव की बहु और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को सपा का उम्मीदवार बनाया गया है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। इस सीट पर मुलायम सिंह यादव की बहु और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को सपा का उम्मीदवार बनाया गया है। डिंपल यादव सपा के टिकट पर अपना नामांकन दाखिल मैनपुरी करने पहुंची हैं।

डिंपल यादव दोपहर मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंची और अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन भी सजग है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में सपा की उम्मीदवार डिंपल यादव ने ट्वीट किया है। डिंपल यादव ने ट्वीट कर कहा है कि नेताजी को सादर नमन करते हुए हम आज का नामांकन उनके सिद्धांतों और मूल्यों को समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी कहा है कि नेताजी का आशीर्वाद हम सबके साथ हमेशा रहा है और हमेशा रहेगा।

वहीं मैनपुरी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अभी अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। बसपा और कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। डिंपल यादव नामांकन के लिए मैनपुरी रवाना होने से पहले अखिलेश यादव के साथ मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर पहुंचीं. डिंपल और अखिलेश यादव ने अपने दिवंगत पिता के समाधि स्थल पहुंच उनकी समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और इसके बाद वो मैनपुरी के लिए रवाना हुईं।

मुरादाबाद: सूती कपड़े के गोदाम में लगी आग, दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची

LIVE TV