कांग्रेस का दावा- सुष्मिता ने नहीं दिया इस्तीफा, फोन है स्विच ऑफ

कांग्रेस की पूर्व सांसद व वर्तमान में महिला इकाई की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की जानकारी सोनिया गांधी को पत्र के माध्यम से दी है। लेकिन कांग्रेस सुष्मिता देव को लेकर कुछ और ही बता रही है। प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा मैंने सुष्मिता देव से बात करने की कोशिश की लेकिन उनका फोन ऑफ था। उनका कोई पत्र आज तक सोनिया गांधी को नहीं मिला है। सुष्मिता देव अपने विवेक से और सोच समझकर निर्णय करेंगी। जब तक उनसे पूरी बात नहीं हो जाती इससे ज़्यादा कहना अनुचित होगा।

सुष्मिता के इस्तीफे के साथ ही कांग्रेस ने अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति पर भी चर्चा की है। पार्टी का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति बहुत ख़तरनाक मोड़ लिए है। भारत के सामरिक हित अफ़ग़ानिस्तान के मामले में दांव पर लगे हैं। हमारे राजदूतों, हमारे नागरिकों की सुरक्षा दांव पर है। हम भारत सरकार से एक परिपक्व रणनीतिक और राजनीतिक प्रतिक्रिया की अपेक्षा करते हैं। इसी के साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी चिंताजनक और रहस्यमय है। प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को सामने आकर बताना चाहिए कि हमारे राजदूत और नागरिक किस प्रकार से सुरक्षित वापस आएंगे और अफ़ग़ानिस्तान के साथ हमारे भविष्य की रणनीति क्या होगी।

यह भी पढ़ें-अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध के हालात, सुरक्षा हालात खराब

बता दें कि अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जे कर लिया है। जिसके बाद से काबुल में हालात और बुरे होते जा रहे हैं। काबुल एयरपोर्ट पर फायरिंग के बाद भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों को घायल होने की खबर है। वहीं, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़ चुके हैं। इसके अलावा कई और सांसद भी देश छोड़कर जा चुके हैं। वहीं, तालिबान विद्रोहियों के डर से आम नागरिक भी अफगानिस्तान छोड़ रहे हैं, काबुल एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी जा रही है। कई देशों के अधिकारी भी काबुल एयरपोर्ट से रवाना हो रहे हैं।

LIVE TV