कैम्ब्रिज में राहुल गाँधी के बयान पर हंगामा, राहुल बोले मेरी बातें होती थी रिकॉर्ड

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में स्पीच दी। राहुल ने मंगलवार को भारत में विपक्षी पार्टियों, नेताओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं की दिक्कतों का जिक्र किया था।

राहुल ने स्पीच में कहा, “मेरे फोन की जासूसी होती है। विपक्ष के खिलाफ केस दर्ज किए जाते हैं। भारत में विपक्षी नेता के तौर पर यह एक ऐसा दबाव है, जो लगातार झेलना पड़ता है।राहुल के इस बयान पर भाजपा ऐतराज़ जता रही है।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा-‘राहुल विदेशी धरती पर भारत को बदनाम कर रहे हैं।राहुल गांधी ने अपनी स्पीच में कहा की , “लोकतंत्र के लिए जरूरी ढांचा संसद, स्वतंत्र प्रेस, न्यायपालिका होते हैं। आज यह सब विवश होते जा रहे हैं, हम भारतीय लोकतंत्र के मूल ढांचे पर हमले का सामना कर रहे हैं। भारतीय संविधान में भारत को राज्यों का संघ बताया है। उस संघ को बातचीत की जरूरत है। यह वह बातचीत है जो खतरे में है। आप देख सकते हैं तस्वीर जो संसद भवन के सामने की है। विपक्ष के नेता कुछ मुद्दों पर बात कर रहे थे, और उन्हें जेल में डाल दिया गया। ऐसा 3 या 4 बार हुआ है। जो काफी हिंसक था।”

पेगासस पर भाजपा का पलटवार

राहुल गाँधी के ताज़ा बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पेगासस मुद्दे पर कहा- ‘यह कहीं और नहीं बल्कि राहुल के दिल-दिमाग में है।उनकी क्या मजबूरी थी जो अपना फोन जमा नहीं करवाया। ऐसा क्या था उनके फोन में। एक के बाद एक एक हार को वे पचा नहीं पाए हैं, जिस तरह से वे विदेश धरती पर, कभी विदेशी दोस्तों के जरिए भारत को बदनाम करते हैं, इससे ये सवाल सामने आता है कि कांग्रेस का एजेंडा क्या है?’ आगे उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा है। ये बात बड़े-बड़े नेता कह रहे हैं, राहुल गांधी को चाहिए की वो इटली के पीएम को सुने की उन्होंने पीएम मोदी के बारे में क्या कहा है।

LIVE TV