देशबड़ी खबर

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, इंस्टाग्राम पर BJP को पछाड़ते ही हुई कार्रवाई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस समय हुई है जब पार्टी ने इंस्टाग्राम पर BJP के आधिकारिक अकाउंट को पछाड़ दिया था।

CJP ने इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन फॉलोअर्स के पार पहुंचकर BJP (8.7 मिलियन) को पीछे छोड़ दिया था, जबकि कांग्रेस अभी भी 13 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ आगे है।

पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ब्लॉक होने की पुष्टि करते हुए स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा, “जैसा उम्मीद था, कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट भारत में रोक दिया गया।”

कुछ दिनों पहले शुरू हुई यह व्यंग्यात्मक युवा मुहिम तेजी से लोकप्रिय हुई है। यह CJI सूर्य कांत के “कॉकरोच” और “परजीवी” वाले विवादित बयान के खिलाफ युवाओं के गुस्से और बेरोजगारी, पेपर लीक जैसी समस्याओं को लेकर चला अभियान है। पार्टी का नारा है- “सेकुलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी”।

Related Articles

Back to top button