उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावे घोटाले पर CM योगी का बड़ा बयान: “500 साल इंतजार किया, 15 दिन और सब्र करें”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित चोरी के आरोपों पर पहली बार विस्तार से प्रतिक्रिया दी है।

सीएम योगी ने कहा कि राम भक्तों ने 500 साल तक मंदिर के निर्माण का इंतजार किया है, इसलिए सच्चाई सामने आने के लिए वे 15 दिन और इंतजार कर सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि SIT जल्द ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने लाएगी और दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

योगी ने सभी से अपील की कि SIT की रिपोर्ट आने तक बिना सबूत के किसी के चरित्र हनन या अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश न की जाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलाईं, उन्हें अब उपदेश देने का कोई अधिकार नहीं है।

नृपेंद्र मिश्र और अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया
श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने इसे “चढ़ावे पर खुला डाका” बताया। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सोने-चांदी और बहुमूल्य जेवरों का भी पूरा हिसाब देना होगा।

Related Articles

Back to top button