सूबे में बढ़ते अपराध पर सीएम योगी सख्त, कहा- सुधर जाओ नहीं तो खानी पड़ेगी…

सूबे में बढ़ते अपराधलखनऊ। प्रदेश में सरकारें चाहे जो भी रही हों, लेकिन कानून व्यवस्था को सुधारने में सभी राजनीतिक पार्टियां नाकाम साबित हुई हैं, जिसके फलस्वरूप समय-समय पर अपराध होते रहे। मौजूदा सरकार भी अब तक इससे अछूती नहीं रही है। वहीं सूबे में बढ़ते अपराध के कारण चौतरफा विरोध झेल रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान कर दिया है।

सीएम योगी ने राहुल पर कसा तंज, कहा- बुद्धि और विवेक से काम करने में है असक्षम  

बता दें गौरव यात्रा में शामिल होने गुजरात के वलसाड पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी को इस यात्रा के अवसर पर बधाई दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात को तय करना है कि वो अपना सम्मान बनाये रखेगा या नहीं। साथ ही  महात्मा गाँधी की बातों याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने कहा था, ‘देश आजाद हुआ अब कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए’, ‘लेकिन कांग्रेस ने महात्मा गाँधी की उपेक्षा की’।

इसके अलावा सरदार पटेल की भी कांग्रेस ने कई बार उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि जिन्हें अपने देश पर गौरव की अनुभूति न हो उनसे क्या उम्मीद करें। साथ ही राहुल के बारे में योगी ने कहा कि जब गुजरात में बाढ़ आती तो उन्हें इटली की याद आ जाती है।

गुजरात की तर्ज पर तैयार होगा यूपी मॉडल

सीएम योगी ने कहा कि गुजरात में एक बार फिर जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा विकास दर गुजरात में है। सबसे ज्यादा रोजगार गुजरात में है और गुजरात देश में रोल मॉडल बनकर उभरा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात मॉडल यूपी में भी लाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरी सोच सकारात्मकता, रचनात्मकता है। उन्होंने बताया कि 6 महीने में 10 लाख घर दिए हैं।

योगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 38 लाख शौचालय 6 महीने में बनाए हैं। साथ ही इतने ही समय में सड़कों को दुरूस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 37 लाख मीट्रिक टन गेंहू खरीदा गया है।

सीएम के मुताबिक हमारी सरकार अनुभवहीन नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की सत्ता भी कांग्रेस के हाथों से जा रही है।

अपराधियों के बारे में CM ने कही ये बातें

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी के हालात को लेकर कई बड़ी बातें कहीं। साथ ही अपराधियों को चेतावनी भरे लहजे में सीएम ने कहा कि यूपी में अपराधियों पर लगाम लगाने में सरकार पीछे नहीं हटेगी।

मनचलों पर चढ़ने लगा ‘इश्क का बुखार’, परेशान छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई

उन्होंने कहा कि जो गोली चलाएंगे वो गोली खायेंगे भी। अगर अपराधी शांति से रहेगा तो स्वागत है।

समाजवादियों के झगड़े पर कसा तंज

मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 महीने में सरकार ने जितना काम किया पिछली सरकारों ने उतना काम नहीं किया था।  उन्होंने सपा के पारिवारिक झगड़े पर तंज कसते हुए कहा कि परिवार के लोगों का एक साथ आना खबर नहीं है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी बीजेपी को चुनौती नहीं दे सकती।

LIVE TV