रामपुर और मैनपुरी में गरजेंगे सीएम योगी, जनसभाओं को करेंगे संबोधित

यूपी में हो रहे तीन उपचुनाव में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, चुनाव प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामपुर और मैनपुरी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।इससे पहले वह करहल में भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा कर चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मैनपुरी दौरे को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले 12वीं तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। 

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। मुलायम सिंह की विरासत बचाने के लिए जहां सपा ने डिंपल यादव को मैदान में उतारा है, तो वहीं मैनपुरी सीट पर हर बार मुंह की खाती रही भाजपा अब हर हाल में इसे जीतना चाहती है। इसी के चलते दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेता मैनपुरी में डेरा जमाए हैं। 

दोपहर में आएंगे सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से शुक्रवार दोपहर तीन बजे शहर के क्रिरश्चियन मैदान आएंगे। यहां वह मैनपुरी, किशनी और भोगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करेंगे। जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे, सुरक्षा की दृष्टि के चलते स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा के बाद आगरा के लिए रवाना होंगे। योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए भाजपाई तैयारी में जुटे रहे। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसपी कमलेश दीक्षित ने कि्रश्चियन मैदान पहुंचकर जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।

LIVE TV