उत्तराखंड

योग दिवस पर CM धामी की अपील: योग को एक दिन तक सीमित न रखें, बनाएं रोजाना की जीवनशैली

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में हजारों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और योग को स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन का आधार बताया।

सीएम धामी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे योग को अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में योग को विश्व स्तर पर पहचान मिली है और आज 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग से जुड़ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button