CM योगी का सपा पर हमला, बोले- प्रदेश में पहले गुंडागर्दी का माहौल था

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ गुरुवार को पीलीभीत पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, पीलीभीत की बांसुरी कभी भगवान कृष्ण बजाया करते थे, लेकिन पिछली सरकार ने इसे भुला दिया था। आज हमारी सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद के माध्यम से उस बांसुरी को पूरी दुनिया में पहुंचा दिया।

सीएम योगी ने कहा कि पांच वर्ष पहले अराजकता, दंगा, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार का माहौल था। प्रदेश के युवाओं के सामने उनकी पहचान का संकट था। लेकिन 2017 के बाद से प्रदेश की छवि सुधरी है। प्रदेश में अब गुंडागर्दी नहीं विकास होता है। आज प्रदेश में दंगा नहीं हो सकता है, क्योंकि दंगाइयों को मालूम है कि उनकी सात पीढ़िया भरपाई करते-करते थक जाएंगी। पहले की सरकार में जब भी नौकरी निकलती थी तो वह विवादित रहती थी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, न्यायालय को रोक लगानी पड़ती थी। नौजवान ठगा सा रह जाता था। गरीब के हक का जो पैसा पहले सत्ता की जेब में जाता था वह हमारी सरकार में जेसीबी से निकाला जा रहा है। आपने पहाड़ देखा होगा लेकिन नोटों का पहाड़ भी आपको देखने को मिला होगा।

LIVE TV