CM योगी बोले- कानून व्यवस्था को बेहतर बनानें में प्रदेश की बेटियां आईं आगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में महिला रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि आज एक साथ प्रदेश के 15,428 नियुक्तियों का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित हो रहा है। साथ ही लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की 519 महिला आरक्षियों के दीक्षांत परेड का साक्षी बनने का अवसर सभी को प्राप्त हो रहा है।

इसी के साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की स्थिति क्या थी। प्रदेश की कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा पर प्रश्न खड़े हुए थे। मार्च 2017 में हमारी सरकार ने तय किया था कि हम प्रदेश में होने वाले भर्ती की प्रक्रिया में 30 फीसदी महिलाओं और प्रदेश की बेटियां को स्थान देंगे। आज मुझे प्रसन्नता है कि प्रदेश में पिछले साढ़े चार वर्षों में जो भी पुलिस की भर्तियां हुईं हैं उसमें प्रदेश की बेटियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें 1.28 लाख रिक्रूट ऐसे हैं जिनकी ट्रेनिंग की प्रक्रिया संपन्न हुई है।

LIVE TV