#Christmas2017: ये खास पांच जगह देंगी क्रिसमस की कभी न भूलने वालीं यादें

क्रिसमस कादुनिया का सबसे लोकप्रिय त्योहार क्रिसमस आ रहा है। ऐसे में आपने भी इस दिन को एन्जॉय करने के लिए कोई-कोई न प्लान बनाया ही होगा। लेकिन जिन लोगों ने अभी तक कोई प्लान नहीं बनाया है, ये खबर उनके लिए बड़े काम की है। दरअसल आज हम आपको भारत की उन पांच जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां पर आपका क्रिसमस और भी खास बन जाएगा।

गुजरात : आरएसएस कार्यकर्त्ता से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का ‘विजय’ सफरनामा

कनॉट प्लेस, दिल्ली – दिल्ली के कनाट प्लेस में क्रिसमस के दिन एक अलग ही मजा देखने को मिलता है, तो अगर आप पार्टी के मूड में हैं, तो कनॉट प्लेस के कई बार और रेस्टोरेंट में आपकी शाम शानदार बन सकती है।

पुडुचेरी – खूबसूरत बीच के लिए मशहूर पुडुचेरी में क्रिसमस के दौरान छुट्टियां बिताना एक अच्छा विकल्प है। यहां के वातावरण में क्रिसमस के दौरान उत्साह और उल्लास को महसूस किया जा सकता है।

केरल – केरल में ऐतिहासिक चर्च है, जहां क्रिसमस का त्यौहार उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान केरल की सड़कें रोशनी और हरियाली से भरी हुई दिखाई देती है।

मुंबई – मुंबई में क्रिसमस बड़े ही शानदार तरीके से मनाया जाता है। यहां बेकरी में आपको तरह-तरह के क्रिसमस स्पेशल पेस्ट्री-केक, मफिन आदि मिल जाएगें।

गोवा – गोवा में क्रिसमस का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है। यहां की सभी गलियां लाइट्स और फूलों से सजी रहती है। जो आपकी छुट्टियों के मजे के दोगुना कर देंगी।

इसके साथ ही गोवा में वर्ल्ड फेमस चर्च है, जहां पारपंरिक तौर से क्रिसमस मनाया जाता है।

LIVE TV