चित्रकूट: प्रेमी संग नौका विहार करने आई किशोरी के साथ हैवानियत, सभी आरोपी गिरफ्तार

मनादाकिनी नदी में नाव पर घूम रही एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, मध्य प्रदेश से अपने प्रेमी संग घूमने आई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

चित्रकूट जिले में प्रेमी संग मंदाकिनी नदी में नाव पर घूम रही मध्य प्रदेश की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी स्थानीय निवासी हैं और नदी में नाव चलाने का काम करते हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक़ वारदात जि़ले की सीमा से सटे नयागांव चित्रकूट मध्यप्रदेश थाना अंतर्गत भरतघाट की मंदाकिनी नदी में नाव पर हुई। बांदा जिले के सोहाना गांव निवासी मनोज यादव के साथ शुक्रवार की देर शाम को मप्र के बरौंधा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी घूमने आई थी। दोनों काफी देर तक नौका विहार करते रहे।

सर्किल सीओ आशीष जैन ने बताया की प्रेमी युगल नाव पर आपतिजनक स्थित में थे, इसी बीच नाविक केवटरा निवासी संतोष कुशवाहा ने अपने अन्य साथियों से संपर्क किया उसे देख अन्य नाविक भी उसी नाव पर आ गए। सभी ने किशोरी से बारी बारी दुष्कर्म किया। रात तीन बजे तक किशोरी के साथ हैवानियत को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उन्हें घाट किनारे उतार कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता और उसके प्रेमी ने थाने पहुँच कर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए चार घंटे के अंदर आरोपी संतोष कुशवाहा ,विनोद निषाद, चौगलिया सीतापुर निवासी पंकज जोशी, कटरा गूदर निवासी रामगोपाल निषाद और मोहित निषाद को दबोच लिया।

LIVE TV