केरल के मुख्यमंत्री हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती

चेन्नई| केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि विजयन को आधी रात के आसपास अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पिनारई विजयन

केरल के मुख्यमंत्री की हो रही जांच

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री को एक यूरोलोजिस्ट की निगरानी में भर्ती कराया गया है और उनका चेकअप किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : वो भाजपाई ‘हीरा’ जिसने त्रिपुरा में ‘माणिक’ को ठिकाने लगा दिया

हालांकि, अभी तक उनकी सही बीमारी का पता नहीं चल सका है। उनके स्वास्थ्य के संबंध में रिपोर्ट बाद में जारी की जाएगी।

LIVE TV