धार्मिक और ऐतिहासिक आकर्षणों से भरा छत्तीसगढ़ का कोबरा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 231 कि.मी. की दूरी पर स्थित कोरबा एक बड़ा औधोगिक क्षेत्र है। यह शहर छत्तीसगढ़ की संस्कृति के लिए काफी जाना जाता है। आप यहां कई पर्यटन स्थल के साथ कोयले की खानों को देख सकते हैं। यहां के मानक निर्मित और कुदरती आकर्षण पूरे देश में जाने जाते हैं। आज हम आपको इस शहर के बारे में और बताते हैं।

चैतुरगढ़ किला

चैतुरगढ़ किला

यह शहर इतिहास के कई किस्से दर्शाता है। इस शहर में घूमने की शुरुआत आप यहां के चैतुरगढ़ से कर सकते हैं। शहर से 70 कि.मी. की दूरी पर स्थित चैतुरगढ़ का किला इतिहास के कई खजानों के बारे में बताता है। इस किले की ऊंचाई समुद्र तल से 3060 फीट है। इस किले का निर्माण पृश्वीराज देव ने कराया था। यहां पर एक मंदिर भी है जो महिषासुर को समर्पित है। यहां की झील को भी आप इस किले की ऊंचाई से निहार सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गिरते हुए बाल-बाल बची फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ की अभिनेत्री

सीतामढ़ी

सातीमढ़ी एक गुफा का नाम है। जो इस शहर की शान कहीं जाती है। आप इस शहर की इस गुफा का भी आंनद ले सकते हैं। सीतामढ़ी तीन चट्टानी गुफाओं के लिए जाना जाता है। यह तीनों गुफाएं भगवान राम,सीता, लक्ष्मण को समर्पित हैं। माना जाता है कि वनवास के दौरान यह स्थल भगवान राम का अस्थाई निवास बना था। इसलिए स्थानीय लोग इस स्थल को एक धार्मिक स्थान की तरह मानते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार यहां मिले पदचिह्न लोगों के धार्मिक विश्वास को और पक्का करते हैं।

स्नेक पार्क

कोरबा में इन सभी स्थानों के भ्रमण के बाद आप यहां के स्नेक पार्क की सैर का प्लान भी कर सकते हैं। रेपटाइल लवर्स के लिए यह स्थान जन्नत से कम नहीं है। इस पार्क को प्राचीन काल में नाग लोक के नाम से जाना जाता था। दूर-दूर से पर्यटन यहां स्नेक को देखने के लिए आते हैं यहां पर सांपों की तमाम जातियां उपलब्ध हैं।

स्नेक पार्क

 

यह भी पढ़ें: प्रियंका ने निक की फैमिली के लिए किया पूरा Restaurant बुक, होने वाला हैं बड़ा सेलिब्रेशन

पाली

पाली स्थल राजा विक्रमादित्य की पूजा के लिए जाना जाता है। पाली एक तलाब है। इस तलाब के पास आप यहां के पास स्थित शिव के मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं। मंदिर की वास्तुकला यहां के वास्तुकलाकारों की कला को प्रदर्शित करती है।

LIVE TV