छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जशपुर में प्लेन क्रैश की अफवाह गलत, प्रशासन ने किया स्पष्टीकरण

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को चार्टर प्लेन क्रैश होने की खबर तेजी से फैली, लेकिन यह पूरी तरह अफवाह साबित हुई है।

स्थानीय ग्रामीणों ने रतनपहली जंगल के पहाड़ी इलाके में धुआं उठता देखा तो उन्हें लगा कि कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह और कलेक्टर रोहित व्यास खुद मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।

जांच में किसी भी विमान के मलबे या दुर्घटना के कोई सबूत नहीं मिले। कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि यह जंगल में लगी आग का धुआं था, जिसकी वजह से अफवाह फैल गई।

प्रशासन ने झारखंड और ओडिशा एयर ट्रैफिक कंट्रोल से भी संपर्क किया, जहां से पुष्टि हुई कि उस समय उस इलाके में कोई विमान उड़ान नहीं भर रहा था।

वन विभाग और प्रशासन की टीम अब ड्रोन कैमरे से इलाके की निगरानी कर रही है। पुलिस ने कहा कि कुछ न्यूज चैनलों और वेब पोर्टल्स पर प्रसारित खबरें पूरी तरह निराधार थीं।

Related Articles

Back to top button