Chhattisgarh: मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया, दो जवान हुए घायल

छत्तीसगढ़। एक बार फिर छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने अपना आतंक फैलाया. जहां देश इस वक्त कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है और कई कोरोना वारियर्स शहीद भी हुए, तो वहीं दूसरी तरफ नक्सवादियों ने जंग छेड़ी हुई है. नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। मुठभेड़ में दो जवान घायल भी हुए हैं.

 

नक्सल

नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बुधवार को बताया कि जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में सुबह मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। इस घटना में दो जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में डीआरजी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। पुलिस दल जब कडेमेटा पुलिस शिविर के करीब था, तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में एक डीआरजी जवान और एक सीएएफ जवान घायल हो गया।

दिल्ली सरकार ने छात्राओं की पढ़ाई का रखा पूरा ध्यान, रेडियो-दूरदर्शन से की यह मांग…

उन्होंने कहा कि नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब सुरक्षा बल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक महिला नक्सली का शव, एक एसएलआर रायफल और 12 बोर की एक बंदूक बरामद की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

 

LIVE TV