आज का सुविचार: यह बातें मनुष्य को बिना आग के जलाती हैं, जान लें आप
आचार्य चाणक्य बहुत गुणवान और विद्वान थे। वह शिक्षक होने के साथ ही एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे। अपनी कुशलता को प्रबल करने के लिए चाणक्य ने पूरी निष्ठा से गहन अध्ययन किया था। चाणक्य ने अपने कौशल और बुद्धि के बल से जीवन में सफलता प्राप्त करने की कई नीतियां बनाई थीं। चाणक्य द्वारा बनाई गई उन सभी नीतियों का संग्रह चाणक्य नीति शास्त्र में है। आज हम उन्हीं नीतियों में से कुछ नीतियां आपको बताने जा रहे हैं जिससे आपके विचारों में बदलाव होने के साथ ही आपके दैनिक जीवन में भी सुधार हो जाएगा।

♦ एक छोटे गाव में बसना जहा रहने की सुविधाए उपलब्ध नहीं।
♦ एक ऐसे व्यक्ति के यहाँ नौकरी करना जो नीच कुल में पैदा हुआ है।
♦ अस्वास्थय्वर्धक भोजन का सेवन करना।
♦ जिसकी पत्नी हरदम गुस्से में होती है।
♦ जिसका मुर्ख पुत्र है।
♦ जिसकी पुत्री विधवा हो गयी है।