घर बनवा रहे हैं तो ध्यान रखें ये खास वास्तु की बातें

कई बार लोग बड़े मन से अपना सपनों को आशियाना बनाते हैं पर अपने आशियाने में रहना उनके लिए बड़ा कष्टदायी बन जाता है। ऐसा आखिर होता क्यों है इस बात का उन्हें कभी बता ही नहीं चल पाता है। तो घबराइएं मत हम आपको घर बनवाते समय ध्यान रखने वाली वास्तु की बातें बताते हैं।

वास्तु

वास्तु विज्ञान का संबंध आपके घर और आपके आस-पास की चीजों से होता है जो आपको धनवान भी बना सकता है और गरीब भी। इसलिए घर बनवाते और खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान।

यह भी पढ़े:- घर में रखा टूटा कांच बढ़ा सकता है परेशानियां, बरतें ये सावधानी

  1. घर या फ्लैट खरीदने या बनवाते से पहले ये देख लें कि मुख्य द्वार पूर्वी ईशान, उत्तरी ईशान, दक्षिणी आग्नेय और पश्चिमी दिशा में हो।
  2. घर के मुख्य द्वार के सामने बिजली का खंभा, पेड़ और मंदिर न हो।
  3. टॉयलेट और बाथरूम घर के मध्य में या मुख्य द्वार के सामने न हो। इसलिए घर लेने से पहले ये जरूर देख लें।
  4. घर में अगर बालकनी है तो उसकी दिशा उत्तर और पूर्व में शुभ होती है।
  5. मुख्य द्वार अंदर की तरफ खुले तो शुभ रहेगा।
  6. रसोईघर ईशानकोण यानी उत्तर पूर्व में न हो।
  7. घर या फ्लैट में सामने की तरफ सीढ़ियां या लिफ्ट न हों।
  8. बिजली के स्विचबोर्ड आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व की तरफ शुभ होते हैं।
  9. ध्यान रहे कि L और C आकार के घर या फ्लैट शुभ नहीं होते हैं।
  10. पूजा स्थल शयनकक्ष में न बनाएं। इनका ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व में होना शुभ रहता है।

यह भी पढ़े:-घर में रखते है इन देवताओं की मूर्तियां, तो निश्चित है बर्बादी

देखें वीडियो:-

LIVE TV