बसपा प्रमुख मायावती की मां का 92 साल की उम्र में हुआ निधन

बसपा पार्टी की अध्यक्ष मायावती की माता का देहांत हो गया है। वह 92 वर्ष की थी आज अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उनका स्वर्गवास हो गया। खबरों के मुताबिक दिल्ली के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सास ली। उनका अंतिम संस्कार 14 नवंबर को दिल्ली में किया जाएगा। इसकी जानकारी बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने दी है।

बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत काफी दिनों  से खराब चल रही थी। जिसके कारण  वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थी। ये जानकारी बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने बताया ट्वीट कर लिखा कि ‘अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता कि बसपा प्रमुख यूपी की पूर्व सीएम मायावती की मां रामरती का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है।

LIVE TV