गोरखपुर BRD मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा, ऑक्सीजन की सप्लाई रोकने से 30 बच्चों की मौत

BRD मेडिकल कॉलेजलखनऊ। गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन की सप्लाई रोके जाने से 30 मासूम बच्चों की मौत हो गई है। ख़बरों के मुताबिक 69 लाख रुपये का भुगतान न होने की वजह से ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली फर्म ने सप्लाई गुरुवार की रात से रोक दी थी।

इस घटना में हॉस्पिटल मैनेजमेंट की बड़ी लापरवाही झलकती है। अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन गुरुवार से ही बंद थी और शुक्रवार को सारे सिलेंडर भी ख़त्म हो गए थे।

मरने वालों में 13 बच्चे एनएनयू वार्ड और 17 इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती थे। इंसेफेलाइटिस वार्ड में मरीजों ने लगभग दो घंटे तक अम्बू बैग का सहारा लिया।

बता दें कि गुरुवार से ही मेडिकल कॉलेज में जम्बोक सिलेंडरों से गैस की आपूर्ति की जा रही है। मेडिकल कालेज में दो साल पहले लिक्विड ऑक्सीजन का प्लांट लगाया गया था।

इसकी सहायता से इंसेफेलाइटिस वार्ड सहित करीब तीन सौ मरीजों को पाइप के जरिए ऑक्सी जन दी जाती है।

इस घटना से हरकत में आयी हॉस्पिटल मैनेजमेंट की टीम ने 12 बजे कुछ सिलेंडर पहुंचाए हैं। लेकिन इंसेफेलाइटिस इमरजेंसी वार्ड में अभी भी सिलेंडरों की कमी बनी हुई है।

बता दें हॉस्पिटल में चरों तरफ दहशत का माहौल है। खबर है कि इंसेफेलाइटिस के वार्ड 100 में हर डेढ़ घंटे पर 16 सिलेंडर खर्च हो रहे हैं।

इस की आपूर्ति के लिए कितना समय और लगेगा कहना मुश्किल है।

LIVE TV