बुधवार के दिन जन्मे लोग होते हैं सबसे अलग, जानें कैसे

हमारे जीवन में नंबर, दिन और समय हर चीज का अलग ही प्रभाव पड़ता है। इन तीनों के ही सहारे हर इंसान का भविष्य और वर्तमान निश्चित होता है। इन चीजों का सीधे तौर पर हमारे जीवन में प्रभाव पड़ता है। शिशु जिस दिन जन्म लेता है उस पल से ही उसके गुण और अवगुण उसके साथ चलने लगते हैं। आइये जानते हैं बुधवार को जन्मे लोग कैसे होते हैं।

बुधवार

रोग व कष्ट

इस दिन जन्मे लोगों को पेट से संबंधित परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार फोडे- फुंसी, मौसमी रोग, खांसी, जुखाम यह सब भी झेलना पड़ता है।

कार्य व रोजगार

कार्य और रोजगार के क्षेत्र में यह लोग सबसे अव्वल होते हैं। ऐसे लोग कला,खेल कूद, गणित आंकडे से सम्बंधित, क्लर्क, बैंक अधिकारी, शिक्षक, गायन, नृत्य, लेखक, बिचौलिया या कमीशन के कार्य करने वाले, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एचआर डिपार्टमेंट से सम्बंधित तथा इंश्योरेंस से जुडे काम करते है।

प्रेम संबंध और विवाह

इस दिन जन्म लेने वालों के कई प्रेम सम्बन्ध होते हैं। इनका जीवन शादी के बाद बहुत उत्तम होता है।

अवगुण

इनके स्वभाव से कभी-कभी यह लोग मतलबी दिखते हैं। यह लोग जिस तरफ फायदा होता है उस तरफ ही भागते हैं। यह अपने काम में बहुत अच्छे होते हैं इसलिए इनको अपने हर काम में सफलता मिलती है। लेकिन कभी-कभी इनके दोहरे चरित्र के कारण इनको एक स्थान पर काम करने का मौका नहीं मिल पाता है।

बुधवार को जन्मीं महिलाओं का व्यवहार

बुधवार के दिन जन्मीं महिलाओं का दिमाग काफी तेज होता है। इस दिन जन्मीं महिलाएं सुंदर होती है। यह किसी भी काम को जल्दी सीख लेती हैं। प्यार के मामलों में यह काफी सोच-समझकर फैसला करती हैं। यह हमेशा आगे बढ़ने की चाहत रखती हैं।

सलाह

बुधवार को जन्म लेने वाले लोगों को शिव और गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। शिव और गणेश जी की पूजा करने से आत्मविश्वास पैदा होता है।

 

LIVE TV