प्रियंका गांधी को सियासी वरीयता मिलती देख भाजपा हुई परेशान

लखीमपुर की घटना के बाद सभी विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी पर सही तरिके से जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं घटना के बाद  प्रियंका गांधी पिछले रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए लखीमपुर खीरी जा रही थी। जहां पुलिस ने सीतापुर में पड़क लिया और हिरासत में लेकर गेस्ट हाउस में बंद कर दिया।

जिसके बाद प्रियंका गांधी की झाडू लगाते कुछ तस्वीरें सामने आई थी। अब खबर आ रही है कि प्रियंका गांधी पीएम मोदी के क्षेत्र वाराणसी में महारैली करने वाली हैं। इन सभी के चलते प्रियंका गांधी कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका गांधी को सियासी वरियता मिलने से भारतीय जनता पार्टी परेशान नजर आ रही हैं। बीजेपी  प्रियंका को उत्तर प्रदेश में एक फैक्टर के रुप में देख रही हैं,तो वहीं राज्य में बाकी विपक्षी दल कॉग्रेस को बैगर जनाधार वाली पार्टी के तौर पर देख रहीं हैं    

कांग्रेस पार्टी को 2017 में सवर्णों और मुसलमानो के कुछ ही वोट मिले थे। भारतीय जानता पार्टी अपने दमदार प्रतिद्वंदि को सपा औऱ बसपा को वोट के जाल में फसाना चाहती है क्योंकि प्रियंका को सियासी  वरियता मिलने से कुछ मुसलिम वोट कांग्रेस के खाते में चले जाएगा जिससे भारतीय जनता पार्टी को इससे फायदा हो सकता हैं। बता दें कि UP  में सपा और बसपा का पहले से ही एक बड़ा  मुस्लिम वोट बैंक रहा हैं।

LIVE TV