
पश्चिम बंगाल में भाजपा ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस से सत्ता छीनने की राह पर है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 170 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है, जबकि TMC की सीटें लगातार घटकर 83 रह गई हैं।
भाजपा 147 के बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है। अगर यह रुझान बना रहा तो यह बंगाल में TMC की 15 साल पुरानी सत्ता का अंत होगा।
दक्षिण 24 परगना की फाल्टा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा, जबकि गिनती 24 मई को होगी।



