
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह उधमपुर के संगूर चौक के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बालटाल बेस कैंप जा रही श्रद्धालुओं से भरी टोयोटा इनोवा क्रिस्टा सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में चार अमरनाथ श्रद्धालु घायल हो गए।
घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर उधमपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
पिछला हादसा
इससे पहले सोमवार को रामबन जिले के चंद्रकोट में एक अन्य हादसे में 18 अमरनाथ यात्री घायल हुए थे, जिसमें JKRTC की दो बसों और एक कार की टक्कर हुई थी।
अमरनाथ यात्रा को देखते हुए जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। CRPF, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस संयुक्त रूप से निगरानी कर रही है। यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को समाप्त होगी।



