झारखंड की राजधानी में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

रांची। रांची के बाहरी इलाके में रविवार को अज्ञात बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक जिला नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी है। लोहारडग्गा जिले के भाजपा कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता को दो लोगों ने पिस्का रेलवे क्रासिंग पर गोली मार दी।

भाजपा नेता

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दो युवक मौके पर पहुंचे, जिसमें से एक ने भाजपा नेता की पीछे से उनकी गर्दन पर गोली मारी।

गुप्ता पिछले दो-तीन दिनों से रांची के नागारी इलाके में एक जमीन के चारों ओर दीवार के निर्माण कार्य की निगरानी के लिए आ रहे थे।

यह भी पढ़ें:- सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी के दस अचूक ‘मंत्र’

बता दें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घटना की निंदा की है।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री को पसंद नहीं आता एयर कंडीशन कमरा, बैठक के लिए चुनते हैं चौपाल

झारखंड के अधिकारियों ने हत्या की जांच के लिए एक विशेष टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV