12 साल की बच्ची को भाजपा नेता ने बनाया हवस का शिकार, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कही बड़ी बात

बस्ती जिले के एक गांव में एक किशोर सहित तीन लोगों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद एक 13 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों में से एक बीजेपी नेता है।

घटना सोमवार की है जब किशोरी घर से सब्जी लेने के लिए निकली थी। कथित तौर पर आरोपी ने उसे जबरन उठा लिया और उसके साथ बलात्कार किया जिसके बाद उसकी मौत हो गई,वारदात को अंजाम दने के बाद आरोपी ने उसके शरीर को सुनसान जगह पर छोड़ दिया। जानकारी क्वे मुताबिक़ आरोपियों में से एक की उम्र 14 साल है और जबकि अन्य दो – 23 और 24 साल – को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि एक आरोपी मोनू साहनी लड़की को जानता था और वही लड़की को अपने साथ ले गया था और उसके साथ दो अन्य लोग भी दुष्कर्म में शामिल हो गए।

आरोपी भाजपा नेता इसलिए बचा रही पुलिस

बुधवार पीड़िता के पिता ने कहा: “पुलिस एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है क्योंकि वह एक भाजपा नेता है और स्थानीय पुलिसकर्मी अक्सर उसके साथ देखे जाते हैं। पुलिस द्वारा उसे संरक्षण दिया जा रहा है। वह हमारे क्षेत्र के लिए भाजपा की किसान मोर्चा इकाई के मंडल उपाध्यक्ष हैं। शिकायत में नाबालिग पीड़िता की मां ने लिखा है, ‘5 जून को शाम 4 बजे से शाम 6 बजे के बीच (मेरी बेटी) स्थानीय बाजार से सब्जी खरीदने गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी तो हमने उसकी तलाश शुरू की। शाम 7.33 बजे, एक आरोपी ने हमें फोन किया और कहा कि मेरी बेटी एक स्कूल के पास मृत पड़ी है।”

अखिलेश ने लगाया भाजपा पर इलज़ाम

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। घटना के खिलाफ बस्ती में स्थानीय लोगों द्वारा किए गए विरोध का एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा, “बस्ती में लोग बलात्कारी के खिलाफ जोर-शोर से विरोध कर रहे हैं। लेकिन अपनों को बचाने के लिए भाजपा सरकार बहरी होने का नाटक कर रही है। भाजपा बलात्कारियों की शरणस्थली बन गई है।

LIVE TV