अनुसूचित जाति को अपनी Permanent सूची में जोड़ने के लिए भाजपा ने खेला पैंतरा

रिपोर्ट- बृज भूषण

आगरा। एससी-एसटी एक्ट में हुए संशोधन के बाद भारतीय जनता पार्टी को जमकर विरोध सहना पड़ा। अब लोकसभा चुनाव 2019 से पहले इस विरोध का असर पूरी तरह खत्म कर दिया जाए। इसके लिए उत्तर प्रदेश के अनुसूचितों को आगरा से भाजपा खास संदेश देने जा रही है। 21 अक्टूबर को भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति आगरा में होने जा रही है।

BJP

बीजेपी अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति रविवार को पर्ल्स रिसोर्ट आगरा पर 21 अक्टूबर को होने जा रही है। इसे लेकर आज जयपुर हाउस स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक हुई।

जिसमें भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महांमत्री डी.पी.भारतीय ने कहा कि इस कार्यसमिति की बैठक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनुसूचित जाति के लिए जो योजनाएं बनाई गईं हैं, उन्हें बताया जाएगा। जिससे सभी पदाधिकारी अपने समाज में जानकारी देकर 2019 के चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़े: यहां पर अभी भी जिन्दा है रावण! लाख कोशिशों के बाद भी नहीं पराजित कर पाए राम-लक्ष्मण

उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर को जितना सम्मान भाजपा ने दिया है। आज तक किसी पार्टी ने नहीं दिया है। इस बैठक में अनुसूचित समाज के प्रमुख लोगों के साथ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पूनम वर्मा, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश राणा, राज्य मंत्री आवास शहरी सुरेश पासी, राज्यमंत्री श्रम एवं सेवा योजना विभाग मनोहर लाल उपस्थित रहेंगे। ये बैठक 2 सत्रों में होगी। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, बृजक्षेत्र पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री भाग लेंगे।

LIVE TV