BJP कार्यकर्ता ने लगाया TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप, कहा- पत्नी को बालों से घसीट कर मारा

भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी द्वारा टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर आरोप। बालों से पकड़कर घसीटा और मारपीट करने का लगाया आरोप। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता का आरोपों से इंकार।

पश्चिम बंगाल में इन दिनों चुनावी माहौल काफी गर्म है। पार्टी के नेताओं के साथ साथ पार्टी के कारकर्ताओं के बीच भी तनातनी देखने को मिल रही है। इस बीच भाजपा के एक कार्यकर्ता ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उसकी पत्नी के मार पीट की तथा उसके वाहन को तोड़फोड़ डाला।

भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी के अनुसार टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उसको बालों से पकड़कर घसीटा और घर से बाहर ले गए। इसके बाद उन्होंने उसके पति के बारे में पूछताछ की और महिला के साथ मारपीट भी की। भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की है।

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता चितरंजन मंडल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी कार में खुद तोड़फोड़ की। इस घटना में टीएमसी का कोई हाथ नहीं है। भाजपा की ओर से लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं। भाजपा कार्यकर्ता के ड्राइवर ने कार में तोड़फोड़ की। अब वह इस मामले पर राजनीति कर रहे हैं। इस घटना से टीएमसी का कोई लेना-देना नहीं है।

LIVE TV