अस्पताल में भर्ती हुईं बिपाशा, खुशखबरी नहीं सामने आई बुरी खबर
मुंबई। बिपाशा बसु ने लंबे अर्से से बड़े पर्दे से दूरी बनाए रखी है। साल 2015 में करण सिंह ग्रोवर के साथ आई ‘अलोन’ के बाद उनकी कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हुई है। इस दूरी के बावजूद वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। बिपाशा इस बीच अपने फैंस कनेक्ट जरूर रहीं लेकिन कभी भी उन्होंने अपने फैंस तक अपनी जिंदगी से जुड़ी एक जरूरी बात नहीं पहुचने दी। अब काफी समय बाद बिपाशा से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने उनके फैंस को दुखी कर दिया है।
हाल ही में सामने आई स्पॉटबॉय की एक खबर से खुलासा हो गया है कि बीते कुछ समय में बिपाशा अस्पताल के चक्कर किस वजह सेकाट रही हैं। आये दिन अस्पताल के बाहर उन्हें देखकर हर कोई अटकलें लगाकर खुश हो रहा था कि कहीं वो प्रेग्नेंट तो नहीं। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसने सबको हिला कर रख दिया है।
यह भी पढ़ें: ‘नागिन’ के फैंस को मिला खूबसूरत सरप्राइज, एक अंत से हुई शुरुआत
खबरों के मुताबिक, बिपाशा की तबियत ठीक नहीं है। उन्हें सांस लेने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी दिक्कत की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है। सांस लेने में ज्यादा परेशानी होनी की वजह से उन्हें 1 तारीख को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया है।