Bihar Politics: RJD ने दिया JDU को ऑफर- तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएं, हम नीतीश को बनाएंगे PM उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनाव सकारात्मक रूप से पूर्ण होने के बाद चुनाव नतीजे भी सफलतापूर्वक संपन्न हुए। अब बिहार में नई सरकार का गठन भी हो चूका है किन्तु अभी तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि बिहार में सत्ता चला रहें एनडीए गठबंधन में थोड़ी दरार चल रहीं हैं। उधर अरुणांचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड {JDU} के 6 विधायकों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में बिहार सरकार को लेकर आंतरिक व्याकुलता तेज हो गई हैं।

इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल {RJD} के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने कहा है कि अगर मुख्यमंत्री नितीश कुमार तेजस्वी यादव को सीएम बना दें, तो पार्टी उनको 2024 में प्रधानमंत्री समर्थन देगी।

आप को बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ज्यादा सीटें हासिल करने के बाद नीतीश कुमार को सीएम की गद्दी पर बैठा तो जरुर दिया है, किंतु नीतीश को अरुणांचल में हुए घटनाक्रम के बाद इस बात की सुगबुगाहट होना शुरू हो गया है कि कहीं भाजपा उन्हें पीछे का दरवाजा ना दिखा दें। यही वजहें हैं कि राजद को अब सरकार बनाने की संभावना नजर आती दिख रही है।

कुल मिलाकर राष्ट्रीय जनता दल यूनाइटेड {RJD} ने अभी तक बिहार में सरकार बनाने की उम्मीद नहीं छोड़ी है। राजद एक बार फिर नीतीश संग सरकार बनाने को लेकर तैयार नजर आ रही है। इसके लिए पार्टी नीतीश कुमार को दिल्ली तक भेजने को तैयार है। वजहें साफ़ है कि राजद के इस ऑफर के पीछे की वजह एनडीए में जदयू और भाजपा के बीच रिश्तों का तनाव पूर्ण होना है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव में एनडीए गठबंधन को 125 सीटों पर जीत हासिल हुई। एनडीए में भारतीय जनता पार्टी को 74 सीटों पर जीत मिली है तो वहीँ जदयू को 43 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। वहीँ तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद 75 सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा ने ज्यादा सीटें जीतने के बावजूद भी नीतीश कुमार को सीएम बनाया। इसकी मुख्य वजह नीतीश के चेहरे पर चुनाव लड़ना था। अब विवाद इस बात को लेकर है कि ज्यादा सीटों को लेकर भाजपा यह चाहती है कि कैबिनेट में उसकी भागीदारी अधिक हो।

LIVE TV