Bihar New CM Live Updates: मुन्ना से 7वीं बार मुख्यमंत्री बनने तक का सियासी सफर

नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है। इस बार नीतीश कुमार बिहार के 37वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेगे। शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 4 बजे पटना में आयोजित किया जाएंगा। इस शपथ ग्रहर समारोह में अमित शाह समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल होगें।

बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार का अपना खास मुकाम है। नालंदा के कल्याण बिगहा गांव का मुन्ना 2005 से ही बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हैं। देश की राजनीति में नीतीश कुमार की चर्चा सुशासन बाबू के तौर पर होती है।


नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को हुआ था। नालंदा जिले के हरनौत के कल्याण बिगहा गांव में नीतीश कुमार का जन्म हुआ था। नीतीश कुमार के बचपन का नाम मुन्ना था। उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी थे और अनुग्रह नारायण सिन्हा के करीब थे। उनके पिता एक आयुर्वेदिक वैद्य थे।

1972 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री मिलने के एक साल बाद नीतीश कुमार की शादी हो गई। 1973 में नीतीश कुमार का विवाह मंजू कुमारी सिन्हा से हुआ था। मंजू कुमारी पटना में एक स्कूल में टीचर थीं। नीतीश कुमार का एक बेटा है जिनका जन्म 20 जुलाई,1975 में हुआ था। नीतीश के बेटे निशांत ने मेसरा के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। निशांत राजनीति से दूर रहते हैं और आध्यात्मिक कार्यों में ज्यादा रूचि रहती है। नीतीश कुमार की पत्नी मंजू सिन्हा का 2007 में निधन हो गया था।


नीतीश ने अपने सियासी सफर की शुरूआत साल 1977 में की थी। 1974 और 1977 में जयप्रकाश बाबू के सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन में शामिल रहे थे। संपूर्ण क्रांति आंदोलन में हिस्सेदारी के बाद नीतीश कुमार ने अपनी एक पहचान बना ली थी। बिहार में एक कहावत ने जोर पकड़ ली थी कि बिहार में एक ग्लास-लालू-नीतीश और रामविलास। लालू प्रसाद यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने उनकी नीतियों के खिलाफ सवाल उठाया। नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव से मनमुटाव के बाद अपना सियासी रास्ता अलग कर लिया और बिहार की राजनीति की तकदीर और तस्वीर बदल कर रख दिया। नीतीश कुमार ने 90 के दशक से लेकर अब तक बिहार की राजनीति में अपनी ताकत को बरकरार रखने में कामयाबी हासिल की है।


विधायक बनने के बाद नीतीश ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। नीतीश कुमार इस बार देश के पहले नेता बनने जा रहे है जिन्होंने रिकार्ड सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस बार नीतीश कुमार बीजेपी से कम सीट लाने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके मुख्यमंत्री बनने का ऐलान किया है।

LIVE TV