Bihar Assembly Election 2020 : मतदान से ठीक पहले हिरासत में ली गयी यह दिग्गज महिला नेत्री, पुलिस ने देर रात छोड़ा

बिहार की राजधानी में मंगलवार को चुनाव से ठीक पहले कार्यकर्ताओं के साथ बिहार के राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रही द प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी को इनकम टैक्स गोलंबर के पास पुलिस ने रोक लिया। इसी के सात बिना अनुमति प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने को लेकर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस जैसे ही पुष्पम को लेकर थाने पहुंची तो भारी संख्या में उनके समर्थक भी वहां पहुंच गये। जिसके बाद पुलिस ने देर रात उन्हें छोड़ दिया। घटना के बाद पुष्पम ने ट्वीट कर नीतीश कुमार पर हमला बोला।

पुलिस की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने पर उन्हें रोका गया। वह लगातार रोकने के बावजूद आगे बढ़ रही थीं। जिसके बाद उन्हें कोतवाली थाने लाया गया। आपको बता दें कि पुष्पम प्रिया वैशाली से कार्यकर्ताओं के साथ पैदल पटना पहुंची। वह गांधी मैदान से होते हुए राजभवन की तरफ जा रही थीं। जैसे ही पुलिस को खबर लगी की पुष्पम बिना अनुमति के प्रवेश कर रही हैं तो कोतवाली इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने उन्हें रोक लिया। काफी देर समझाने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और कोतवाली थाने लेकर पहुंची। जिसके बाद पुष्पम ने ट्वीट पर नीतीश कुमार पर हमला बोला।

LIVE TV