Bihar Assembly Election 2020 : चुनाव से ठीक पहले बिगड़ी केंद्रीय मंत्री और इस दिग्गज नेता की तबियत

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संरक्षक रामविलास पासवान का दिल का ऑपरेशन हुआ है। यह जानकारी उनके बेटे चिराग पासवान की ओऱ से साझा की गयी। आपको बता दें कि 75 वर्षीय रामविलास पासवान पिछले तकरीबन 5 दशक से ज्यादा समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वह देश के कुछ दलित नेताओं में से एक है। हालांकि बीते कुछ हफ्तों से वह अस्पताल में एडमिट है।

उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा कि उनके पिता की दिल की सर्जरी हुई है। उन्होंने लिखा कि, “पिछले कई दिनों से पापा का इलाज अस्पताल में चल रहा था। कल रात अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों के बाद देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा। जरूरत पड़ने पर संभवतः कुछ हफ्ते बाद एक बार फिर से ऑपरेशन करना पड़ सकता है।”

आपको बता दें कि बिहार में 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान होना है। इस अहम समय में केंद्रीय मंत्री बीमार चल रहे हैं। उनकी बीमारी की वजह से ही शनिवार को लोजपा संसदीय बोर्ड की होने वाली बैठक टल गयी।

LIVE TV