Bihar Assembly Election 2020 : चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने इस दिग्गज नेता को उतारा चुनावी मैदान में, दिलचस्प होगा…

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर राजनेताओं के बेटे-बेटियों को टिकट मिलने का क्रम जारी है। परिवारवाद की राजनीति से इतर करने वाले लगभग सभी राजनीतिक दल एक बार फिर इस ओर चल पड़े हैं। इसी कड़ी में नया नाम शत्रुहन सिन्हा के बेटे लव सिन्हा का है।

कांग्रेस की ओर से शत्रुहन सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को बांकीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। बांकीपुर में लव सिन्हा के सामने प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चुनाव लड़ रही हैं।
आपको बता दें कि पुष्पम पूर्व जदयू नेता विनोद कुमार चौधरी की बेटी हैं। यूके में पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। आपको बता दें कि पिछले साल बीजेपी का दामन छोड़कर शत्रुहन सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गये थे। जिसके बाद अब उनके बेटे को टिकट दिया गया है।

LIVE TV