भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किया बड़ा खुलासा, एसिड अटैक से होने वाला था हमला

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह खूबसूरत अभिनेत्री के साथ डांसर ,गायक और मॉडल भी है। अक्षरा सिंह ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। अक्षरा सिंह ने अपने किरदार से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक गिनी जाती है। बिग बॉस ओटीटी की पूर्व प्रतियोगी और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह जितना समय बिग बॉस के घर में रहीं उन्होंने अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षरा सिंह ने रविवार के दिन अपने कनेक्शन मिलिंद गाबा के साथ इस घर से बेघर हो गईं। घर से बाहर निकलने के बाद अक्षरा सिंह ने शो के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट करण जौहर को लेकर कई खुलासे किए हैं। अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने करण जौहर के शो को सिर्फ फिक्स ही नहीं बताया है, बल्कि उन्होंने करण जौहर पर भेदभाव करने का आरोप भी लगाया है। अक्षरा सिंह ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले अहम खुलासे किए हैं।

मीडिया से खास बातचीत के दौरान मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर कई खुलासे किए। अक्षरा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वो एक ऐसे रिश्ते में थीं जिसमें उनका दम घुटता था। इसके साथ अक्षरा सिंह ने बताया कि एक समय ऐसा था जब परिस्थिति उनके हाथ से बिल्कुल निकल चुकी थी और वो डिप्रेशन में चली गईं थीं, लेकिन उस दौरान उनके पिता ने उनका साथ दिया और उन्होंने उस स्थिति में खुद की एक लड़ाई लड़ी।

अक्षरा सिंह बताया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उनके पीछे कुछ लड़कों को एसिड लेकर भेजा था। अक्षरा ने कहा, ‘उन्होंने मेरे पीछे कुछ लड़कों को एसिड की बोतल लेकर भेजा था, जो मेरे पीछे पड़े हुए थे। जो लोग सड़कों पर नशा करके पड़े रहते हैं, उन्हें मेरे पीछे भेजा गया था। इसके साथ अक्षरा सिंह ने कहा मैं बस भगवान से ये ही दुआ करती हूं कि किसी भी महिला को उस दौर से न गुजरना पड़े जिससे मैं गुजरी हूं।’

LIVE TV