भोजपुरी स्टार आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, मरने से पहले लगाई थी ये ‘स्टोरी’

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री का शव वाराणसी के एक होटल में मिला है। शव मिलने से 20 घंटे पहले उन्होंने एक स्टोरी इंस्टा पर पोस्ट की थी।

भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के होटल में मिला है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आकांक्षा 25 साल की थीं और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थीं। आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो ‘तू जवान हम लइका’ से की थी। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा था। इसके बाद आकांक्षा बुलेट पे जीजा, करवटिया जैसे कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी के हर सितारों के साथ काम कर चुकी हैं।

आकांक्षा दुबे ने करीब 23 घंटे पहले अपने इंस्टा अकाउंट पर एक शायरी वाली स्टोरी अपलोड की थी। इंस्टा पर लगी स्टोरी ‘shayro.ki.shayari’ नाम के एक पेज पर अपलोड है। शायरी कुछ इस प्रकार है, “के राह देखेंगे तेरी चाहे जमाने लग जाएं, या तो आ जाए तू, या हम ही ठिकाने लग जाएं..!” आज यानी 26 मार्च को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम ‘आरा कभी हारा नहीं’ है। आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था।

LIVE TV