Christmas 2021: क्रिसमस (Christmas) के मौके पर घर को सजाने के बेहतरीन तरीके, जाने यहां पर

एक समय था, जब क्रिसमस को पश्‍चिम का त्योहार ही माना जाता था, लेकिन अब ये हमारी संस्कृति में भी इस कदर घुल-मिल गया है कि किसी भी अन्य भारतीय त्योहार की तरह हम इसे भी सेलिब्रेट करते हैं। क्रिसमस से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरुआत हो जाती है। क्रिसमस को सभी ईसाई तो मनाते ही हैं और आजकल कई गैर ईसाई लोग भी इसे सांस्कृतिक उत्सव के रूप मे मनाते हैं।

किसी भी त्योहार में घरों का सजाया जाता है उसी तरह से लोग क्रिसमस के मौके में घर को सजाते है। इसके अलावा घर पर पार्टी करने को उत्सुक रहते है। इसलिए क्रिसमस ट्री को सजाने के साथ ही आपको अपने ड्रीम होम की सजावट का भी ध्यान रखना होगा, ताकि घर आए मेहमान आपकी मेहमांनवाज़ी के साथ ही आपके होम डेकोर के भी दीवाने हो जाएं। तो चलिए आपको बताते है, घर सजाने के कुछ बेहतरीन तरीके-

पेपर डेकोरेशन-
क्रिसमस के दौरान लोगों को पेपर डेकोरेशन करना सबसे ज़्यादा पंसद है। आप चाहें, तो पूरे घर को पेपर की स्टाइलिश कटिंग से सजा सकते हैं। इसके अलावा, मेहमानों को दिए जाने वाले गिफ्ट की पैकिंग में भी आप पेपर डेकोरेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं।

अट्रैक्टिव डेकोरेशन करें-
क्रिसमस के मौ़के पर आमतौर पर लाल रंग का इस्तेमाल ज़्यादा होता है, क्योंकि यह माहौल में गर्माहट का एहसास करता है, तो आप भी अपने घर को सजाते समय कोबाल्ट ब्लू और सुर्ख़ लाल रंग को ख़ास जगह दें। हॉल या एंट्रेंस जहां पार्टी रखने वाली हैं, उसे रंग-बिरंगी लाइट, कैंडल्स व फूलों का इस्तेमाल कर सजा सकते है।

डायनिंग एरिया-
डाइनिंग टेबल को कलरफुल लाइट्स, कैंडल व फ्रूट्स से सजाएं। फ्रूट्स को पिरामिड के शेप में सजाएं। क्रिसमस लुक देने के लिए संतरे का इस्तेमाल भी कर सकते है।

मेटलपीस को सजाएं-
अपने घर के मेटलपीस को सजाने के लिए माला, कैंडल और फूलों का इस्तेमाल करें। इससे फर्नीचर वाला रस्टिक लुक आएगा और कमरे को भी ट्रेडिशनल लुक मिलेगा।

यूं सजाएं सीढ़ियां-
बाज़ार में मिलने वाली क्रिसमस लड़ी से आप घर की सीढ़ियों को सजा सकती हैं। साथ ही सजावट में लाइट्स और फूलों की लड़ी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

अट्रैक्टिव झूमर-
क्रिसमस के दौरान अपने लीविंग रूम में आकर्षक झूमर लगाकर आप घर की ख़ूबसूरती निखार सकती हैं। झूमर के आसपास लाइट्स भी लगाएं, इससे कमरा अच्छा दिखेगा। इसके अलावा यहां रखें फर्नीचर की अच्छी तरह सफ़ाई करें। उन पर नए और डार्क कलर के कुशन कवर लगाएं। कमरे में डार्क शेड के पर्दे लगाएं।

ट्रेडिशनल लुक-
यदि आप अपने घर को ट्रेडिशनल लुक देना चाहती हैं, तो उसे लाल रंग के रिबन से सजाएं। लाल रिबन के अलावा लाल फूल या लाल गुलाब से भी पूरे घर को सजा सकते है।

LIVE TV