गर्मियों में आपको तरोताज़ा करेंगे ये लल्लनटॉप सूप

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखना जरुरी होता है। ऐसे में हम ठन्डे फल जैसे- तरबूज, आम, खीरा का सेवन करते हैं। लेकिन एक और चीज है जिसका सेवन करके आप अपने शरीर को तरोताजा कर गर्मी से निजात पा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं सूप की। चौंकिये मत ये कोई नार्मल सूप नहीं हैं। इसे डिटॉक्स सूप नाम दिया गया है।

सूप

आइए जानते हैं ऐसे कुछ स्वास्थ्यवर्धक सूप के बारे में जो शरीर को ठंडा तो रखते ही है साथ ही शरीर को डिटॉक्स भी करते हैं।

सबसे पहला नम्बर तरबूज और पुदीने के सूप का आता है। तरबूज और पुदीना दोनों ही हमारे शरीर को शीतलता प्रदान करते हैं। तरबूज शरीर को हाइड्रेट और तरोताजा रखने के लिए अत्यधिक उपयोगी होता है। इसलिए गर्मियों में यह सूप अत्यधिक लाभकारी होता हैं।

बीटरुट में प्रोटीन, फास्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम, विटामिन बी6, कॉपर, विटामिन ए, सी, कैल्शियम, आयरन आदि होते हैं। बीटरुट के साथ खीरा डालकर आप यह सूप बना सकते हैं। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और डिटॉक्स करने के लिए यह सूप लाभकारी होता है।

इसके अलावा कुछ ही दिनों में फलों के राजा आम आपको बाजार में मिलने लगेगा। इसके साथ में आप कीवी मिलाकर बेहतरीन सूप का आनंद ले सकते हैं। आम और कीवी का सूप स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्स करने के लिए बहुत लाभकारी भी होता है।

इसमें मौजूद विटामिन सी, प्रोटीन, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, गुड फैट्स और फाइबर आपके शरीर के लिए गुणकारी होते हैं। इसे आप पीनट बटर या ग्रीक योगर्ट मिलाकर भी पी सकते हैं।

गर्मागर्म टमाटर सूप का मजा आप अक्सर सर्दियों में लेते हैं। लेकिन टमाटर के साथ स्ट्रॉबरी को मिलाकर आप गर्मियों के लिए डिटॉक्स सूप बना सकते हैं। यह सूप एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए लाभकारी होता है।

LIVE TV