बढ़ती उम्र में भी दिखेंगे एकदम जवान बस ऐसे करना होगा जायफल का सेवन

जायफल का पेड़ काफी बड़ा होता है। इसकी 80 जातियां मानी जाती हैं। भारत व मालद्वीप में कुल 30 जातियां पायी जाती हैं। जायफल मूल रूप से एशिया महाद्वीप के पूर्व में स्थिति मलाका द्वीप का पेड़ है। जायफल के पेड़ दो तरह के होते हैं एक नर और दूसरा मादा।

जायफल

मादा जाति के जायफल के फूल छोटी-छोटी मंजरियों पर आते हैं और पत्ते भाले के जैसे चौड़े होते हैं। नर जाति के जायफल के पत्ते बड़े होते हैं और उनको अंग्रेजी में मिरिस्टिका मेक्रोफिला कहते हैं। इन पत्तों को मसलने से कुछ सुगन्ध आती है। इन पेड़ों पर फूल तो होते हैं पर पुष्प-कोष नहीं होता है।

क्या रहेगी मात्रा?

जायफल चूर्ण लगभग आधा ग्राम से एक ग्राम। जायफल का तेल 1 से 3 बूंद तक ही इस्तमाल करे ।

सामग्री:

दो कप पानी

तीली का तेल 200 मिलीलीटर

5 -6  जायफल

बनाने की विधि

सबसे पहले जायफल को दो कप पानी में अच्छे से घिस ले। फिर उसे 200 मिलीलीटर तिल्ली के तेल में अच्छी तरह गर्म करें। ठण्डा होने पर कमर की मालिश करें। इससे कमर दर्द से छुटकारा मिलता है।

पान में जायफल का टुकड़ा डालकर खाने और जायफल को पानी में घिसकर बने लेप को गर्म-गर्म ही कमर में लगाकर मालिश करें। इससे कमर का दर्द समाप्त हो जाता है।

जायफल को घिसकर रात में कमर पर इसका लेप करने से कमर दर्द मिट जाता है।

एक भाग जायफल का तेल और चार भाग सरसों का तेल मिलाकर जोड़ों के दर्द, सूजन, मोच पर 2-3 बार मालिश करें। इससे आराम मिलेगा।

जायफल के फ़ायदे

 

1- जायफल और काली मिर्च और लाल चन्दन को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है, मुहांसे ख़त्म होते हैं।

2- किसी को अगर बार-बार पेशाब जाना पड़ता है तो उसे जायफल और सफ़ेद मूसली 2-2 ग्राम की मात्र में मिलाकर पानी से निगलवा दीजिये, दिन में एक बार, खाली पेट, 10 दिन लगातार।

3- बच्चों को सर्दी-जुकाम हो जाए तो जायफल का चूर्ण और सोंठ का चूर्ण बराबर मात्रा में लीजिये फिर 3 चुटकी इस मिश्रण को गाय के घी में मिलाकर बच्चे को सुबह शाम चटायें।

4- चेहरे पर या फिर त्वचा पर पड़ी झाईयों को हटाने के लिए आपको जायफल को पानी के साथ पत्थर पर घिसना चाहिए। घिसने के बाद इसका लेप बना लें और इस लेप का झाईयों की जगह पर इस्तेमाल करें, इससे आपकी त्वचा में निखार भी आएगा और झाईयों से भी निजात मिलेगी।

5- चेहरे की झुर्रियां मिटाने के लिए आप जायफल को पीस कर उसका लेप बनाकर झुर्रियों पर एक महीने तक लगाएंगे तो आपको जल्द ही झुर्रियों से निजात मिलेगी।

6- आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए रात को सोते समय रोजाना जायफल का लेप लगाएं और सूखने पर इसे धो लें। कुछ समय बाद काले घेरे हट जाएंगे।

7- अनिंद्रा का स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और इसका त्वचा पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। त्वचा को तरोताजा रखने के लिए भी जायफल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको रोजाना जायफल का लेप अपनी त्वचा पर लगाना होगा। इससे अनिंद्रा की शिकायत भी दूर होगी और त्वचा भी तरोजाता रहेगी।

8- कई बार त्वचा पर कुछ चोट के निशान रह जाते हैं तो कई बार त्वचा पर नील और इसी तरह के घाव पड़ जाते हैं। जायफल में सरसों का तेल मिलाकर मालिश करें। जहां भी आपकी त्वचा पर पुराने निशान हैं रोजाना मालिश से कुछ ही समय में वे हल्के होने लगेंगे। जायफल से मालिश से रक्त का संचार भी होगा और शरीर में चुस्ती-फुर्ती भी बनी रहेगी।

9- पेट में दर्द हो तो जायफल के तेल की 2-3 बूंदें एक बताशे में टपकाएं और खा लें। जल्द ही आराम आ जाएगा। जायफल को पानी में पकाकर उस पानी से गरारे करें। मुंह के छाले ठीक होंगे, गले की सूजन भी जाती रहेगी।

10- जायफल को कच्चे दूध में घिसकर चेहरें पर सुबह और रात में लगाएं। मुंहासे ठीक हो जाएंगे और चेहरे निखारेगा।

11- सरसों का तेल और जायफल का तेल 4:1 की मात्रा में मिलाकर रख लें। इस तेल से दिन में 2-3 बार शरीर की मालिश करें। जोड़ों का दर्द, सूजन, मोच आदि में राहत मिलेगी। इसकी मालिश से शरीर में गर्मी आती है, चुस्ती फुर्ती आती है और पसीने के रूप में विकार निकल जाता है।

12- जायफल, सौंठ और जीरे को पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को भोजन करने से पहले पानी के साथ लें। गैस और अफारा की परेशानी नहीं होगी।

13- नीबू के रस में जायफल घिसकर सुबह-शाम भोजन के बाद सेवन करने से गैस और कब्ज की तकलीफ दूर होती है।

इसके अलावा सुबह-सुबह खाली पेट आधा चम्मच जायफल चाटने से गैस्ट्रिक, सर्दी-खांसी की समस्या नहीं सताती है। पेट में दर्द होने पर चार से पांच बूंद जायफल का तेल चीनी के साथ लेने से आराम मिलता है। जायफल आवाज में सम्मोहन भी पैदा करता है।

ध्यान रखें

अधिक मात्रा में जायफल के उपयोग करने से मादक (नशीला) प्रभाव उत्पन्न होता है। इसके अलावाप्रलाप, चक्कर आना, मूढ़ता (बांझपन), यकृत और फेफड़ों पर दुष्प्रभाव होना, सिर दर्द और बेहोशी तक उत्पन्न हो सकती है। गर्म प्रकृति के लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

LIVE TV