कोलकाता टेस्ट : मैथ्यूज और थिरिमाने के खेल से पस्त हुई टीम इंडिया

कोलकाता टेस्टकोलकाता। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत के खिलाफ जारी पहले कोलकाता टेस्ट मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। मेहमान टीम ने तीसरे दिन शनिवार का अंत चार विकेट के नुकसान पर 165 रनों के साथ किया। स्टम्प्स तक दिनेश चांडीमल 13 और निरोशन डिकवेला 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका हालांकि अभी भी भारत की पहली पारी के स्कोर 172 रनों से सात रन पीछे है।

कोलकाता टेस्ट : भारत की पहली पारी 172 रनों पर सिमटी

बारिश से बाधित टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 59.3 ओवरों में 172 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने सबसे अधिक 52 रन बनाए। यह उनके करियर का 16वां अर्धशतक था। यह भारत का अपने घर में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा सबसे कम स्कोर भी है। इससे पहले उसने श्रीलंका के खिलाफ 2005 में चेन्नई में 167 रन बनाए थे।

पुजारा के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (29), रवींद्र जडेजा (22) और मोहम्मद शमी (24) ने महत्वपूर्ण योगदान दिए।

ओडिशा हॉकी वर्ल्ड लीग : सरदार और रमनदीप को फाइनल के लिए आराम

श्रीलंका ने पहली पारी की तेज शुरुआत की, लेकिन तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 8 के निजी स्कोर पर दिमुथ करुणारत्ने को आउट कर श्रीलंका की टीम को 29 के स्कोर पर पहला झटका दिया।

भुवनेश्वर ने इसके बाद 23 के निजी स्कोर पर सलामी बल्लेबाज सदीरा समारविक्रमा को पवेलियन भेजकर मेहमान टीम का स्कोर 6.4 ओवरों में 34-2 कर दिया।

सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद लाहिरू थिरिमाने और एंजेलो मैथ्यूज ने पारी को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हुई। थिरिमाने ने 94 गेंदों पर आठ चौके लगाते हुए 51 रन बनाए हैं जबकि मैथ्यूज ने भी इतनी ही गेंदों का सामना किया और 52 रन बनाने के लिए आठ चौके लगाए।

दोनों बल्लेबाजों के विकेट तीसरे सत्र में उमेश यादव ने लिए। यादव ने थिरिमाने को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। वह 133 के कुल स्कोर पर आउट हुए। मैथ्यूज को यादव ने लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। मैथ्यूज 138 के कुल स्कोर पर आउट हुए।

अंतर्राष्ट्रीय मैचों में जीत के लिए नेहरा ने दी टीम इंडिया को ये अहम सलाह

तीसरे दिन भारत ने पांच विकेट पर 74 रनों के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। चेतेश्वर पुजारा अर्धशतक बनाने के तुरंत बाद आउट हो गए।

उनकी विदाई के बाद रवींद्र जडेजा और साहा ने भारत के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। जडेजा को 127 के कुल योग पर दिलरुवान परेरा की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए।

इसके बाद साहा को 29 रानों के निजी स्कोर पर परेरा ने आउट किया। भुवनेश्वर कुमार (13) का विकेट 146 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद उमेश यादव नाबाद (6) और लोकल हीरो मोहम्मद शमी (24) ने मिलकर स्कोर को 150 तक पहुंचाया।

शमी और यादव ने अंतिम विकेट के लिए 19 गेंदों पर 26 रन जोड़े।

श्रीलंका की ओर से लकमल ने सबसे अधिक चार विकेट लिए जबकि परेरा दाशुन शनाका और लाहिरू गामागे को दो-दो सफलता मिली।

LIVE TV