Bank Holidays 2022: साल शुरू होते ही 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
साल 2021 को अलविदा कहने का वक्त आ गया है। कुछ ही दिनों बाद साल 2022 का आगाज होगा। लेकिन इस नए साल में बैंक से जुड़ी कुछ मुख्य बातें है जो आपके लिए जाननी जरूरी हैं। क्योंकि जनवरी महीने में 14 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जनवरी 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।
RBI की लिस्ट के मुताबिक, जनवरी 2022 में बैंक कुल 14 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक का कोई कामकाज नहीं हो सकेगा। इसमें छह दिन तो शनिवार और रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। वहीं, फिर गणतंत्र दिवस को लेकर बैंकों में छुट्टी रहेगी। साथ ही 2 जनवरी को रविवार है, जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे। जानें कब-कब बैंक रहेंगे बंद…
देखें लिस्ट–
- 1 जनवरी शनिवार – पहले हफ्ते का साप्तहिक अवकाश एवं नए साल का दिन
- 2 जनवरी रविवार – देश भर में सप्ताह का अवकाश
- 3 जनवरी सोमवार – सिक्किम में नए साल और लासूंग की छुट्टी रहेगी
- 4 जनवरी मंगलवार- सिक्किम में लासूंग पर्व की छुट्टी रहेगी
- 9 जनवरी रविवार – गुरु गोबिंद सिंह जयंती पूरे देश में, पूरे देश में वीक ऑफ
- 11 जनवरी मंगलवार – मिशनरी दिवस मिजोरम
- 12 जनवरी बुधवार- स्वामी विवेकानंद जयंती पर अवकाश रहेगा
- 14 जनवरी शुक्रवार- मकर संक्रांति कई राज्य
- 15 जनवरी शनिवार – पोंगल आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु
- 16 जनवरी रविवार – देश भर में सप्ताह का अवकाश
- 23 जनवरी रविवार – नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, पूरे देश में वीक ऑफ
- 25 जनवरी मंगलवार- राज्य स्थापना दिवस हिमाचल प्रदेश
- 26 जनवरी बुधवार – गणतंत्र दिवस
- 31 जनवरी सोमवार- असम में कार्यक्रम