बहराइच: माँ को बचाने के लिए तेंदुए से भीड़ गई बेटी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बहराइच के मिहिनपुरवा कतर्नियाघाट वन्य जीव मंडल के चहलवा गांव में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे तेंदुए ने एक किशोरी पर हमला कर दिया। तेंदुआ घर के बगल में बने शौचालय के पास छिपा हुआ था। हमला होते ही लड़की ने शोर मचाया तो लड़की की बेटी और सास ने लड़कर तेंदुए को उसके चंगुल से छुड़ाया।

बहराइच के कर्तनियाघाट के चहलवा गाँव में एक बेटी ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी माँ को तेंदुए के चंगुल से छुड़ा लिया। जानकारी के मुताबिक़ सुबह शौच के लिए जाते समय पुष्पा देवी पर शौचालय के बगल में छुपे बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। पुष्पा के चिल्लाने पर पास में ही मौजूद उसकी बेटी दादी के साथ मिलकर शोर मचाते हुए तेंदुए से संघर्ष करने लगी। इसी दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तेंदुए के चंगुल से पुष्पा को छुड़ा लिया। इसके बाद तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।

घटना की सूचना क्षेत्रीय वन क्षेत्राधिकारी को दी गई। मौके पर वन रक्षक अब्दुल सलाम व वाचर मन्नीलाल और विनोद सिंह भी पहुंचे। महिला को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया गया है। परिजनों के मुताबिक पुष्पा के हाथ और कमर में तेंदुए के हमले से घाव हो गए हैं। वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। प्राथमिक इलाज के बाद एंबुलेंस से वाचर विनोद सिंह को घायल महिला के साथ भेजा गया है। वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार ने बताया कि तेंदुए के हमलों को देखते हुए वन कर्मी गश्त कर रहे हैं।

LIVE TV