विवादो में घिरे बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री, मुंबई का कार्यक्रम होगा कैंसिल?

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री फिर विवादो में घिर गए हैं। दरअसल, 18 और 19 मार्च को मुंबई में धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम होने वाला है। इसका विरोध करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को रुकवाने के लिए सरकार को चिट्ठी लिखी है।

बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। वह लगातार कहीं ना कहीं कार्यक्रम करते रहते हैं। अपनी चमत्कारी ताकत से लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। वह भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए अभियान भी चला रहे हैं। इस सत्संग के अगले क्रम में 18-19 मार्च को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम मुंबई में होने वाला है। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम का विरोध करने का फैसला किया है।

बता दें कि इस कार्यक्रम को अनुमति ना देने के लिए कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने एकनाथ शिंदे से अनुरोध किया है कि बागेश्वर धाम के अध्यक्ष धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मुंबई में कार्यक्रम करने की अनुमति न दें। शास्त्री का कार्यक्रम 18 और 19 मार्च को मुंबई में आयोजित किया गया जाना है। पत्र में पटोले ने लिखा हैं कि महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य है। अंधविश्वास फैलाने वालों के लिए इस राज्य में कोई जगह नहीं है।

LIVE TV