
मोहनलालगंज कस्बे में बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे मौरावां रोड स्थित इंडिया फर्स्ट एटीएम को काटकर लूटने का प्रयास किया गया। बिना नंबर की कार से पहुंचे बदमाशों ने एटीएम की स्क्रीन और ट्राली उखाड़ ली। खटपट की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को घटना की भनक लगी और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के पहुंचते ही बदमाश कार से भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया, जबकि उसके साथी फरार हो गए। हिरासत में लिए गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है और अन्य की तलाश जारी है।
इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि एटीएम में कैश गया है या नहीं, इसकी पुष्टि बैंक कर्मचारियों के आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।




